जमीन की सीमा को लेकर विवाद में युवक की पीट पीट कर हत्या!

227

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकबहाउदीन गांव में गुरुवार की सुबह जमीन की सीमा (आरी) तोड़ने के विवाद में युवक के घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान गांव के ही स्व. राम कृपाल दास के पुत्र प्रवीण दास के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक प्रवीण दास गांव में ही राम दास का जमीन ठेका पर लेकर खेती करते थे। उसी खेत के पास जितेंद्र दास और उनके पुत्र विकास दास शंकर महतो का खेत ठेका पर लेकर खेती करते थे।दोनों के बीच आरी (जमीन की सीमा) तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। गुरुवार की सुबह नापी भी कराया गया लेकिन सब कुछ हो जाने के बाद दोनों के बीच घर पर फिर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान मृतक प्रवीण दास के घर में घुसकर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। स्वजन इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही प्रवीण की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने प्रवीण दास को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here