जल जीवन हरियाली को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

397

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के रामापुर महेशपुर स्थित जल – जीवन – हरियाली पार्क पर आज एक दिवसीय जल – जीवन – हरियाली जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन मनरेगा ताजपुर द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया राजीव ठाकुर ने किया एवं संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह राकेश ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी एवं जल प्रहरी मनोहर मानव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की बढ़ती हुई गर्मी, असामयिक वर्षा, ग्लेशियर का पिघलना, कही भयंकर बाद तो कही सुखा की त्रासदी, छोटी – बड़ी नदियों में भयंकर प्रदूषण, वन क्षेत्र का कम होना, भूगर्भ में जलस्तर की कमी, जल आपदा आदि ने मानव जीवन पर भारी संकट खड़ा कर रहा है । इस परिस्थिति में बिहार सरकार ने एक वैश्विक महत्व का पहल जल जीवन हरियाली के रूप में किया है। उन्होंने कहा की जल जीवन हरियाली कार्यक्रम जब तक समाज की भागीदारी नहीं होगी तब तक यह अभियान पूर्ण रूपेण सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा की वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय असंतुलन ने पूरी दुनिया पर संकट खड़ा कर दिया है। डीपीओ राजेश कुमार ने लोगो से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नदियों की अविरलता व निर्मलता सुनिश्चित कर प्रकृति का संरक्षण करने की अपील की। मौके पर ताजपुर मनरेगा पीओ कुमार सुमित, जेई सारिका कुमारी, कार्यपालक सहायक कुमुद चंद्र कंठ, कोठिया पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार चौरसिया, माधोपुर दिघारुआ पंचायत के मुखिया ब्रजनंदन राम, बंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह, रामापुर महेशपुर के पूर्व मुखिया विनोद राय, मनरेगा पीटीए दीपक कुमार, जल संरक्षण समिति के गौरव कुमार ठाकुर, मनोज ठाकुर, सुमन कुमार संजय आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here