समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर। जिले के मथुरापुर स्थित गजराज पैलेस में शनिवार को समस्तीपुर 133 के लोजपा उम्मीदवार सह पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान ने प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहली दफा अपने पार्टी से मुझे उम्मीदवार बनाया है। क्षेत्र में जिधर भी जा रहा हुं जनता के बेहद स्नेह और प्यार मिल रहा है।महेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके रीजन में विकास का कोई काम नही हुआ। उन्होंने स्कूल तो खोलवा दिया परंतु पढ़ाने के लिए स्कूल में टीचर की कमी है जिसके कारण पढ़ने वाले बच्चे को सही तरीके से शिक्षा नही मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग का हवाला देते हुए पशु प्रेमी ने कहा कि हॉस्पिटल तो चकाचक तो कर दिया मगर कोई मरीज दवा लाने हॉस्पिटल जाता है तो उसे दवा नही मिलती मजबूर होकर मरीज बाहर से दवा खरीद कर अपना इलाज करते हैं। समस्तीपुर में सलाई फैक्ट्री,पेपर मील, जुट मिल,चीनी मिल आदि बंद पड़ा है। यहां के मजदूरों की हालत ठीक नही है, नौजवानों को नौकरी नही मिल रहा है। यहां के नौजवान और मजदूर काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं। यहाँ के किसान की भी हालत बेहतर नही है क्योंकि गन्ना की खेती,तम्बाकू की खेती को नीतीश कुमार बंद करवाने के लिए विचार कर रहे हैं। अगर तम्बाकू की खेती बंद हो गई तो यहाँ के किसानों की हालत और भी बद से बदतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने शराब बंद करने का तो एलान कर दिया। परन्तु इनके शासन काल में शराब कारोबारी धड़ल्ले से शराब का धंधा कर रहे हैं। इतना ही नही इनके रीजन में शराब होम डिलेवरी किया जा रहा। इतना ही नही नीतीश कुमार के शासन काल मे बहु बेटी असुरक्षित है। आये दिन महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने नारा के माध्यम से कहा कि मोदी से बेर नही इस दफा नीतीश तेरी खैर नही। चिराग पासवान के सम्बंध में बताया कि इनके घर से मेरे ताल्लुक बहुत पुराना है इसी को देखते हुए लोजपा के आलाकमान ने समस्तीपुर 133 से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है मैं इस पर खड़ा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद कायम रहा तो मैं विधानसभा जरूर जाऊंगा और आवाम की आवाज को बुलंद करने का काम करूंगा। अंत मे उन्होंने कहा कि जब मैं जानवर की बात को अच्छी तरह से समझ सकता हुं तो इंसान की बात को क्यों नही सामझुंगा। प्रेस वार्ता के मौके पर लोजपा उम्मीदवार पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान के अलावा मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा, समाजसेवी भूपेंद्र प्रसाद यादव मौजूद थे।






















































