जार्ज फर्नांडिस की जयंती पर लोहिया आश्रम में श्रद्धांजलि!

417


अमरदीप नारायण प्रसाद….. . लोहिया आश्रम समस्तीपुर में देश के महान समाजवादी मजदूर नेता, समता पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार के पूर्व उद्योग, रेल एवं रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने जार्ज साहब को याद करते हुए कहा कि जार्ज साहब का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने एक मजदूर नेता के रूप में मुंबई महानगर में अब तक का सबसे बड़ा टैक्सी हड़ताल का नेतृत्व किया था। 1974 में दुनिया के सबसे बडे रेल हडताल का भी नेतृत्व किया था। 1977 में जनता पार्टी की सरकार में उद्योग मंत्री रहते विदेशी कंपनी कोको कोला को देश से बाहर किया था। 1990 में रेल मंत्री रहते समस्तीपुर डीजल शेड के लिए रेल बजट में आवंटन करके इसके निर्माण का मार्ग भी उन्होंने ही खोला था। जार्ज साहब का संघर्ष और उनके काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगा। इस अवसर पर जिला जदयू के मीडिया प्रभारी अनस रिजवान, जिला सचिव राजकुमार साह, रविंद्र ठाकुर,सरायरंजन के जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, राम शोभित राय नंदकिशोर राय, शिव नारायण राय सहित कई साथी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here