समस्तीपुर :कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जितवरिया पंचायत के वार्ड 6 धर्मपुर निवासी के घर में अचानक आग लगने से धर्मपुर निवासी बसंत महतो के दो पुत्र क्रमशः संजीव कुमार व राजीव कुमार के घर में अचानक शुक्रवार की मध्य रात्रि में आग लगने से जलकर राख हो गए। आग की लो पर ग्रामीण उठे उन सबों के सहयोगी से आग पर काबू पाया गया। दोनों के घर में रखें सभी समान अनाज बर्तन जलकर राख। शनिवार की सवेरे पंचायत समिति सदस्य रंजू कुमारी ने अग्निपीड़त का जायजा लेते हुए अंचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार को सूचना दी। सूचना के बाद राजस्व कर्मचारी चंदन लाल गुप्ता जायजा लेने गए। सीओ ने बताया कि जायजा प्रतिवेदन आने के बाद आपदा से मिलने वाली सहायता राशि सहित पॉलिथीन उपलब्ध कराई जाएगी।


















































