जून 2022 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु मंडल के साथ कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत

485

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। माह जून 2022 में उत्कृष्ट कार्य संपादन हेतु योगेन्द्र कुमार योगेश, कार्याधी (कार्मिक), समस्तीपुर उमाकांत यादव, लोको पायलट (मेल), सहरसा, संजीव भारती, वरीय लोको पायलट, सहरसा राधे कृष्ण ठाकुर, लोको पायलट (मेल), दरभंगा, चंद्रकिशोर यादव, प्रवर टिकट परीक्षक, दरभंगा, धीरंजन कुमार, टेक0-III (समाडी), जयनगर एवं हरे कृष्ण कुमार, मुख्य नियंत्रक, समस्तीपुर को मैन ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया है। विदित हो कि प्रतिमाह मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से वैसे कर्मचारियों जिन्होनें अपने नियमित कार्य के अतिरिक्त अपने विशेष प्रयासों से रेलहित में सुरक्षा, संरक्षा, समयपालन, रेल राजस्व अर्जन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य संपादित करते हैं उन्हें मैन आफ द मंथ के रूप में चुना जाता है तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य
से उन्हें प्रशिस्त पत्र तथा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में जून 2022 माह में उपरोक्त सातों कर्मचारियों का चयन किया गया। आज दिनांक 22.08.2022 को आलोक अग्रवाल मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ने उपरोक्त कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों को बधाई दी तथा हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया उत्कृष्ट कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर जेके सिंह, एडीआरएम -।, चंद्रशेखर प्रसाद, सिनियर डीसीएम, ओमप्रकाश सिंह, सिनियर डीपीओ के साथ – साथ मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here