नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिहार -झारखंड उत्पाद चेक पोस्ट से वाहन जांच के दौरान बुधवार कि सुबह एसआई रामप्रवेश राम ने एक पिकअप वाहन बीआर 27 जीए 0499से भारी मात्रा में शराब बरामद किया तथा शराब के साथ पिकअप को जप्त कर तथा चालक को गिरफ्तार कर थाने लाया। एसआई रामप्रवेश राम ने बताया कि झारखंड बासोडीह की ओर से टमाटर लोड पिकअप वाहन आ रही थी जिसे वाहन जांच के दौरान उत्पाद चेक पोस्ट पर वाहन को रूकवाकर जांच किया करने पर टमाटर के कैरेट से छीपा कर गाड़ी के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया तथा चालक को गिरफ्तार कर व पिकअप को जप्त कर थाने लाया गया।
थानाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार कि सुबह लगभग 6:30 बजे उत्पाद चेक पोस्ट से एस आई रामप्रवेश राम ने एक टमाटर लोड पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर थाने लाया। जप्त शराब में मैकडौल के 375 एम एल के 25 काटुन में 600बोतल तथा डिप्लोमेट का 750एम एल का 19 कार्टुन में 228 बोतल तथा 46 बोतल बिना कार्टुन में कुल 874 बोतल में 430.05 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया शराब के साथ गिरफ्तार चालक पटना जिला के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सिंघरा कोपा गांव निवासी इरियास हुसैन के पुत्र मो0 सदाम हुसैन उर्फ अफताब है।
शराब झारखंड से पटना जिला के दुल्हिन बाजार ले जाया जा रहा था इसी बीच गोविंदपुर उत्पाद चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पिकअप को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
साथ ही थानाध्यक्ष डॉ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक व जप्त वाहन पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कि जा रही है।



















































