ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर में 6 की मौत, 3 घायल

1131

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर : जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के नायक टोला से 9 व्यक्ति कटिहार लड़का देखने के लिए 
कुरसेला के फूल वरिया जा रहे थे। लड़का देखा सुनी के बाद कटिहार से समस्तीपुर लौटने के दौरान एनएच 31 स्थित कुरसेला कोशी पुल के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त स्कॉर्पियो में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के 6 लोगों की मौत मौके पर हो गई, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर ईलाज के लिए कटिहार भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी शिवजी महतो, नंद लाल महतो, राज कुमार महतो, नाथो महतो, राम स्वरूप महतो एवं संतोष साहू के तौर पर हुई है। वहीं घायलों में अर्जुन महतो, कैलाश महतो एवं सुनील महतो के तौर पर की गई है।
बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कुरसेला थाना के एएसआई शिवनाथ हाजरा मौके पर पहुंचकर सभी लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गए हैं। 
इस भीषण घटना के बाद समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में कोहराम मच गया साथ ही साथ चीख पुकार से रोसड़ा गांव के नायक टोला गूंज उठा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here