डॉ० एन० सरवन कुमार ने मुरादपुर बंगरा के किसानों के साथ किया सवांद

1526

समस्तीपुर: ताजपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत मुरादपुर बंगरा में डॉ० एन०सरवण कुमार कृषि सचिव बिहार सरकार ने टीसू कल्चर केला एवं पपीता की अंर्तवर्ती खेती का प्रगतिशील कृषक रामजी सिंह, अरविंद कुमार के खेत में निरिक्षण किया जिसमें 1.5 एकड़ ड्रिप सिंचाई से अंर्तवर्ती खेती कर रहे किसान रामजी सिंह से सवांद किया एवं भिविन्न तरह की खेती से संबंधित जानकारी ली,साथ ही कलस्टर में लगे जैविक सब्जी , सोलर पम्प इत्यादि को देख कर प्रभावित हुए।किसान रामजी सिंह ने कृषि सचिव से मांग किया कि जैविक खेती का रजिस्ट्रेशन कराया जाए एवं जैविक उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, सब्जी को भंडारण करने के लिए गोदाम का प्रबंध कराने की बात कृषि सचिव के सामने रखा, एवं मुरादपुर बंगरा के डीह सरसौंना गावँ में लॉक डाउन में आये प्रवासी मजदूरों से मिले जो कृषि विभाग के माध्यम से मशरुम की खेती कर अपना जीविकोपार्जन कर रहे है, प्रवासी मजदूर में मंजू देवी, संजय कुमार शर्मा गुड़िया देवी शर्मा , सोनी कुमारी के द्वारा लगाए गए ऑयस्टर मशरुम का निरीक्षण किया साथ ही किसानों के साथ बैठक कर के मशरुम की खेती से होने वाले फीडबैक कृषि सचिव के द्वारा लिया गया, कृषक मंजू देवी, संजय कुमार शर्मा ने डॉ०एन०सरवन कुमार से अपनी समस्या रखी जिसमे आत्मा के समूह से आवश्यक कर्ज नहीं मिल पाता हैं अन्य समूहों की तरह ,अगर कर्ज की राशि मिल जाती तो हमलोग अपनी मशरुम की खेती को और आगे बढ़ावा देंगे, इस पर परियोजना निदेशक आत्मा, समस्तीपुर को कृषि सचिव ने निदेश दिया कि इनका आत्मा से समूह को निबंधन कर प्रस्ताव कृषि निदेशक को भेंजे, साथ ही आत्मा के माध्यम से बिहार कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रवासी मजदूर को मशरुम उत्पादक का प्रशिक्षण देने की बात कही, कृषि सचिव बिहार सरकार ने ताजपुर के कृषि विभाग के सभी कार्यों को प्रशंशा किया
संयुक्त कृषि निदेशक दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा नईम असरफ, जिला कृषि पदाधिकारी, समस्तीपुर विकास कुमार, सहायक निदेशक पौधा सरंक्षण रविन्द्र महतो, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण डॉ०दीपक कुमार, सहायक निदेशक रसायन अभिषेक कुमार, सहायक निदेशक उद्यान अजय कुमार सिंह , प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रनोज कुमार, सहायक तकनीकि प्रबन्धक मारुत नंदन शुक्ल, स्वाति कुमारी, कृषि समन्वयक सुजीत कुमार वर्मा, पंकज कुमार, अनिल कुमार, नृपेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, अमरेंद्र प्रसाद राय, हरिदर्शन चौधरी, सुरेश प्रसाद सिंह एवं किसान सलाहकार महेश कुमार की उपस्थिति हुई साथ में किसान रत्नेश कुमार, सुबोध कुमार, संजू देवी, बैधनाथ रॉय, मनीषा देवी सतेन्द्र कुमार आदि दर्जनों किसानों से कृषि सचिव ने सवांद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here