डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के नए कार्यवाहक कुलपति डॉ. कृष्ण कुमार!

1036

अमरदीप नारायण प्रसाद

कार्यवाहक कुलपति के पूसा आगमन पर aisa ने अंगवस्त्र से सम्मानित देकर किया सम्मानित! आपको बता दें डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा की प्रभारी कुलपति डॉ. मीरा सिंह की 30 जून को हुई सेवानिवृति के बाद कृषि मंत्रालय भारत सरकार ने विवि के प्रभारी कुलपति का प्रभार डॉ. कृष्ण कुमार को दिया हैं।
डॉ. कृष्ण कुमार 1 जुलाई को विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार संभालेंगे। डॉ. कृष्ण कुमार पंडित दिन दयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय पिपराकोठी में अधिष्ठाता के पद पर कार्यरत है। इनको प्रभारी कुलपति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। प्रभारी कुलपति का यह प्रभार मंत्रालय के अगले आदेश तक जारी रहेगा। उम्मीद करते हैं नियुक्ति एवं भ्रष्टाचार से संलिप्त पूर्व कुलपति रमेश चंद्र श्रीवास्तव का पूरे कार्यकाल के जांच को लेकर कृषि मंत्रालय दिल्ली लिखेंगे एवं विश्वविद्यालय सहित पूसा प्रखंड से लेकर जिला तक पूरे क्षेत्र को विकास में अपना योगदान देंगे साथ ही बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here