ताजपुर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,ताजपुर पटना मार्ग को घंटो किया जाम।

637

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया में एक कि डूबने से मौत।मृतक सूरज सदा, पिता-नूनू सदा,निवासी मनिका जो अपने ससुराल सिरसिया आये हुए थे, ससुर का नाम धथूरी सदा जो कल रात्रि करीब 8-30 बजे पेशाब करने के दौरान पोखर में डूब गये थे।
12 घंटे बाद भी लाश निकालने को लेकर प्रशासनिक सक्रियता नहीं रहने के आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर पटना मार्ग को सिरसिया के पास जाम कर दिया है।
इधर भाकपा माले नेत्री सह ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने प्रशासनिक लापरवाही की निंदा करते घटना की जांच कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग एवं लेटलतीफी के जिम्मेवार अधिकारियों पर भी कारबाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here