समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर। बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव हेतु नामांकन के पांचवे दिन 131 कल्याणपुर सुरक्षित क्षेत्र से शनिवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें जदयू से महेश्वर हजारी तथा जनमत पार्टी से अनामिका पासवान,132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया, इसी तरह 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें सबलोक पार्टी से ऋषि कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार अविनाश कुमार सिंह उर्फ बादल,कर्नल राजीव रंजन,मुरारी कुमार सिंह ने पर्चा भरा। इसी तरह 135 मोरवा विधानसभा क्ष्रेत्र से कुल छः उम्मीदवारों ने नामांकन किया जिसमें राजद से रण विजय साहू,जनहित पार्टी से सहजाद आलम, निर्दलीय उम्मीदवार उमा साह, कारी मो0 इरशाद, जनता दल सेक्युलर से दिलीप कुमार राय,जनता पार्टी से अमर कुमार झा, तथा 136 सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। ईधर नामांकन करने के बाद कल्याणपुर सुरक्षित क्षेत्र के उम्मीदवार ने एक सवाल के जवाब में बताया कि लोजपा मात्र वोट कटुआ पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि इस दफा लोजपा को सभी सीटों पर पराजय का मुंह देखना पड़ेगा।






















































