: हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से तेज प्रताप यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं इसको लेकर आज तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ रोसरा अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन केंद्र पर नामांकन दाखिल किया जिसके बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी जिस तरह से कोरोना काल में बिहार के मुख्यमंत्री बिहार के लोगों को बिहार आने से रोक रहे थे उसी तरह बिहार के मतदाता इस बार नीतीश कुमार को विधानसभा जाने से रोकेंगे उन्होंने फिर दोहराया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो शपथ ग्रहण के साथ ही युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे।






















































