(मधुबनीः उमेश कुमार विप्लवी के साथ सुरेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)
मधुबनीः झंझारपुर प्रखंड के अररिया ओपी थाना क्षेत्र के पिपरौलिया कट के समीप एन एच 57 पर आज अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया की झंझारपुर से फुलपरास की तरफ धीमी गति से जा रही ट्रक में तेज रफ्तार से आ रही टाटा सूमो ने जोड़दार टक्कर मार दी, जिसमें सूमो की परचक्खे उड़ गया। ग्रामीणों के द्वारा एक्सीडेंट की सूचना फोन पर अररिया ओपी थाना प्रभारी जितेन्द्र सहनी को दी गई। पुलिस भी बिना देर किये मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के मदद से सूमो के अंंदर दबे और फंसे लाश को निकाला,जिसे थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से लाश और घायलों को झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अंधरामंठ थाना क्षेत्र के गढ़ीया गांव के केन्द्र संख्या 48 की सेविका सह आंगनबाडी़ कर्मचारी युनियन लौकही के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष काजल गुप्ता को दरभंगा रेफर कर दिया। मृतक महिला की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव निवासी केन्द्र संख्या 31 की सेविका सह प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रमिला देवी,लौकही थाना क्षेत्र के गढी़या गांव निवासी महावीर साह की 6 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी,एंव गढी़या के राम बहादुर साह के पुत्र गूंजेश्वर साह के रुप में हुई है। विदित हो ये सभी बिहार राज्य आंगनबाडी़ संयुक्त संघर्ष समिति की की बैठक से पटना से वापस अपने घर लौट रही थी। ड्राइवर की लापरवाही से इन तीनों की जान गई है।ड्राइवर सेंस में नही है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।भीषण सड़क हादसे के बाद से आसपास के गांव के लोग सहमें हुए हैं। सूमों का परचक्खा उड़ गया है। लोगों ने बताया कि इससे पहले ऐसी घटना कभी नहीं देखा था।




















































