थाना अध्यक्ष ने किया व्यापारियों के साथ आवश्यक बैठक, निर्भीक होकर व्यापार करने का दिया निर्देश

490

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के मथुरापुर ओपी के नव पद स्थापित अध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन ने पदभार संभालते ही बाजार समिति के व्यवसायियों के साथ आज देर शाम किया बैठक। बैठक में व्यापारियों के सुरक्षा सहित कई अहम मुद्दे पर गहन बातचीत की गई। वही वाहन जांच पर विशेष रूप पर बल दिया गया। व्यापारियों के सभी बातों को सुनकर ओपी अध्यक्ष ने उन्हें निर्भीक होकर व्यापार करने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जो भी अपराधी इस क्षेत्र में आतंक फैला रहे हैं उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त लफ्जो में कहा कि जो भी अपराध प्रवृति के व्यक्ति हैं वह इस क्षेत्र को क्षेत्र को छोड़कर कहीं और चले जायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here