दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सास की मौत,पुत्रवधु जख्मी अवस्था मे रेफर।

605

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर ज़िले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के मोहनपुर औह्लाद चौक के नजदीक सोमवार को अज्ञात वाहन ने प्रखंड कार्यालय से घर लौट रहे सास पुतोह को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से सास की मौके पर ही मौत हो गई ।मृतक की पहचान दक्षिणी डुमरी वार्ड संख्या 5 के रामचंद्र राम की 70 वर्षीय पत्नी पारो देवी के रूप में की गई है । घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ने पुत्रवधू को मोहनपुर पीएससी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here