दलसिंहसराय में घर में लाखों की चोड़ी।

944

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय
राष्ट्रीय उच्च पथ 28 सरदारगंज चौक से समस्तीपुर जाने वाले मॉल के समीप स्पेयर पार्ट्स के दुकानदार के घर में बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर घर से नगद लाखों रुपये सहित लाइसेंसी बंदूक चोरी कर फरार हो गया।सुबह में सूचना पर घर वाले पहुंच कर देखा तो उसके होश उड़ गए।सूचना पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश पुलिस बल के साथ पहुंच कर जायजा लिया।
इस सम्बंध में मकान मालिक उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका वार्ड 2 निवासी स्व राजनारायण चौधरी के पुत्र राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि बीते मंगलवार को छठ पूजा को लेकर सभी सदस्य घर गया था।मैं खरना का प्रसाद खाकर रात को आ गए थे।पुनः बुधवार को सायं काल का अर्द्ध को लेकर घर गये और बगल के एक दुकानदार जो मेरे ही मकान में किराएदार था उसे देखते रहने के लिए बोला था।सुबह में उसी के द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि घर का ताला टूटा हुआ है।जिसपर मैं दौरा दौरा आया हूँ।उन्होंने बताया कि दो दिन बैंक बन्द रहने के कारण दुकान का बिक्री की लगभग एक लाख रुपया, पत्नी की 13 भर की जेवर एवं सोफा पर रखे दो नाली बन्दूक सहित कपड़ा आदि की चोरी होने की बात बताई।
इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है।आवेदक के द्वारा अभी कितने की चोरी हुई है इसका आवेदन नहीं दिया गया है।पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here