दिन दहाड़े गल्ला व्यवसाई से अपराधियों ने साढ़े चार लाख रुपया लूटा

927

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र में एक गल्ला व्यवसाई से दिन दहाड़े अपराधियों ने लाखो रूपये लूटकर चंपत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह मेसर्स गोविंद राम केडिया नामक दुकान का मालिक मुकेश केडिया अपने भाई के साथ दुकान खोंलने पहुंचा। जैसे ही दुकान का ताला खोल रहा था
तभी बाईक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान मालिक से बैग छीनकर फरार हो गया। दुकानदार ने बताया कि घर से साढ़े चार लाख रुपया और दो लैपटॉप बैग में रखकर दुकान खोलने आया था तभी अपराधियों ने बैग छीनकर मुक्तापुर की ओर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दो बाईक पर चार अपराधी थे। घटना की जानकारी मिलने पर तुरन्त थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और विस्तार रूप से जानकारी ले रहे थे। ईधर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह अपराधियों के ठिकाने की ओर छापेमारी और 
क्षेत्र में गस्ती तेज कर दी है। थानेदार ने बताया की जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here