दीपक कुमार को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवॉर्ड

333

बिहार शरीफ ।नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित सद्भावनानगर के रहने वाले समाजसेवी दीपक कुमार को राष्ट्रीय एकता ,शांति और सद्भावना के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में उनके अद्भुत नेतृत्व क्षमता को देखते हुए देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र में 11 मई को प्रोजेक्ट प्वाइंट ओडिशा ,ग्लोबल यूथ पीस कमेटी एवं विश्व युवक केंद्र के सहयोग से आयोजित
नेशनल यूथ लीडरशिप प्रोग्राम
के दौरान देश का प्रतिष्ठित सम्मान नेशनल यूथ लीडरशीप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है ।
यह अवार्ड देश भर के चयनित चुनिंदा समर्पित युवाओं को ही दिया जाएगा ।उन्हें यह सम्मान भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओरांव,भारत में श्री लंका के उच्चायुक्त महिष्णी कोलानी ,प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन डॉ संग्राम केशरी सामंतराय ,विश्व युवक केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह सहित गणमान्य अतिथियों के हाथों यह सम्मान मिलेगा ।ज्ञात हो कि दीपक कुमार विगत 15 वर्षों से अधिक समय से निः स्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों कर रहे है ।देश के महानतम गांधीवादी विचारक रहे डॉ. एस एन सुब्बाराव के सानिध्य में रहकर सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय एकता एवं शांति सद्भावना युवा शिविर आयोजित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई ।
सामाजिक मुद्दों को लेकर सम्पूर्ण बिहार में सद्भावना साइकिल यात्रा ,जल जीवन हरियाली विषय पर संपूर्ण बिहार में जागरूकता कार्यक्रम कर चुके है ।साथ ही इसके अलावे बाल अधिकार ,दलित अधिकार ,कन्या भ्रूण हत्या , मानवाधिकार ,युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने आदि को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है ।
वर्तमान समय में अधिकांश युवा वर्ग निजी स्वार्थ में संलग्न है । समाज और देश सेवा के लिए बहुत कम युवा आगे आते है । ऐसे में आजीवन समाज सेवा करने का अटूट संकल्प लिए दीपक कुमार आज युवाओं के बीच प्रेरणा स्त्रोत बनकर उभरे है ।घोर आर्थिक युग में भी सादगीपूर्ण जीवन शैली को अपनाकर कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दीपक ने सामाजिक कार्य को जारी रखा ।बताते चले कि स्वभाव से सरल और मृदुभाषी दीपक कुमार को पूर्व में भी नेशनल एकता यूथ अवार्ड 2024 ,आचार्यकुल द्वारा सारस्वत सम्मान ,प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान के हाथों ग्लोबल अचीवमेंट अवार्ड ,जल -जीवन – हरियाली ,पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नालंदा जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा 2019 में सम्मान मिल चुके है ।इसके अलावे उन्हें कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है ।दीपक को नेशनल यूथ लीडरशीप अवॉर्ड 2026 मिलने को लेकर नालंदा जिले सहित देश भर के समाजसेवियों ,बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here