द्वितीय चरण का निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार हुआ समाप्त

358

समस्तीपुर से आर के राय के साथ एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव प्रचार का आज शाम पांच बजते ही समाप्त हो गया। सभी उम्मीदवारों ने अपना बैनर पोस्टर हटाना शुरू कर दिया है। निर्वाची पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि नगर निगम समस्तीपुर, नगर पंचायत मुसरीघरारी एवं नगर पंचायत सिंघिया में आगामी 28 दिसम्बर को होना है। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से संध्या 5 बजे तक जारी रहेगा तथा मतो कि गिनती 30 दिसंबर को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में होगा। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि समस्तीपुर नगर निगम में कुल मतदान भवनों की संख्या 103, नगर पंचायत मुसरीघरारी में कुल मतदान भवनों कि संख्या 20 एवं नगर पंचायत सिंघिया में कुल मतदान भवनों कि संख्या 20 है। उन्होंने बताया कि नगर निगम समस्तीपुर में पुरुष मतदाताओं कि संख्या 94826, महिला मतदाताओं कि संख्या 82932 अन्य मतदाताओं कि संख्या 7 है। नगर पंचायत मुसरीघरारी में पुरुष मतदाताओं कि संख्या 11592, महिला मतदाताओं कि संख्या 10058 एवं नगर पंचायत सिंघिया में पुरुष मतदाताओं कि संख्या 11374, महिला मतदाताओं कि संख्या 9848 है। उन्होंने बताया कि नगर निगम समस्तीपुर में पिंक बूथ कि संख्या 2, एवं आदर्श बूथ कि संख्या 2 है, नगर पंचायत मुसरीघरारी में पिंक बूथ कि संख्या 1, आदर्श बूथ कि संख्या 1 है एवं नगर पंचायत सिंघिया में पिंक बूथ कि संख्या 1 एवं आदर्श बूथ कि संख्या 1 है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि जिले में होने वाले द्वितीय चरण का निकाय चुनाव कि तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here