नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन।

19

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर:रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नरकटियागंज- रक्सौल-सीतामढ़ी- जनकपुर रोड-सकरी-झंझारपुर-निर्मली- सरायगढ़-राघोपुर-फॉरबिसगंज-अररिया के रास्ते अमृतसर और न्यू जलपाईगुडी के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 04654/ 04653 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर स्पेशल का गाड़ी सं. 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इस अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अमृतसर से प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा न्यू जलपाईगुड़ी से प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा।

गाड़ी सं. 14664 अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 14 मई, 2026 से प्रत्येक वृहस्पतिवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 13.25 बजे नरकटियागंज, 13.57 बजे सिकटा, 14.25 बजे रक्सौल, 15.21 बजे बैरगनिया, 16.30 बजे सीतामढ़ी, 17.10 बजे जनकपुर रोड, 17.46 बजे कमतौल, 18.10 बजे शीशो हॉल्ट, 19.08 बजे सकरी, 19.33 बजे झंझारपुर, 20.00 बजे निर्मली, 20.35 बजे सरायगढ़, 20.50 बजे राघोपुर, 22.28 बजे नरपतगंज,म 23.30 बजे फारबिसगंज, 23.55 बजे अररिया रूकते हुए तीसरे दिन 04.15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 14663 न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसरक साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 16 मई, 2026 से प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 08.00 बजे प्रस्थान कर 11.30 बजे अररिया, 12.28 बजे फारबिसगंज, 12.48 बजे नरपतगंज, 13.30 बजे राघोपुर, 13.48 बजे सरायगढ़, 14.08 बजे निर्मली, 14.33 बजे झंझारपुर, 15.10 बजे सकरी, 15.55 बजे शीशो हॉल्ट, 16.18 बजे कमतौल, 16.38 बजे जनकपुर रोड, 17.30 बजे सीतामढ़ी, 18.05 बजे बैरगनिया, 19.25 बजे रक्सौल, 19.48 बजे सिकटा, 21.00 बजे नरकटियागंज, दूसरे दिन से 01.35 बजे गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, पेण्ट्रीकार का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here