अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए समस्तीपुर नगर निगम ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ी पहल की है। नगर निगम क्षेत्र के 11 प्रमुख चौक-चौराहों पर शीतल जल के साथ ग्लूकोन-डी की व्यवस्था की गई है।नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे स्टेशन चौक, कलेक्ट्रेट गेट, बस स्टैंड, मथुरापुर घाट, मोहनपुर चौक, हॉस्पिटल रोड समेत 11 जगहों पर स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर राहगीरों, रिक्शा-ठेला चालकों और मजदूरों को ठंडा पानी, शरबत और ग्लूकोन-डी मुफ्त दिया जा रहा है। इससे लू और डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद मिलेगी।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि तापमान 40 डिग्री के पार जाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसी को देखते हुए जनहित में यह व्यवस्था शुरू की गई है। जरूरत पड़ने पर स्टॉलों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।नगर निगम की इस पहल से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। राहगीरों ने कहा कि भीषण गर्मी में ठंडा पानी और ग्लूकोन-डी मिलने से काफी सुकून मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने, खाली पेट बाहर न जाने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की अपील की है।





















































