नगर निगम क्षेत्र के गरीबों व भूमिहीनों को वास-आवास के लिए के लिए संघर्ष तेज होगी–खेग्रामस

396

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र संख्या-03 बलभद्रपुर पोखर पर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की बैठक खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय के पर्वेक्षण में मजदूर बुटन सदा के अध्यक्षता में बैठक सम्पन हुई।
इस बैठक में अतिथि के रुप में खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रुप से दुधपुरा हवाई अड्डा के निकट बसे हुए गरीब भूमिहीनों को हवाई अड्डा से अतिक्रमण हटाकर बलमद्रपुर पोखर पर 19 गरीब भूमिहीनों को तत्कालीन जिला पदाधिकारी वासगीत पर्चा देकर बसाया गया था। और बसे हुए गरीब भूमिहीनों को जल जीवन हरियाली के नाम पर अंचलाधिकारी द्वारा वार वार खाली करने का नोटीस दी जाती है गरीब भूमिहीनो का कहना है की हम भूमिहीनों के पास ना ही जमीन है और नाही पक्का का मकान है सरकार भूमिहीनों वास आवास योजनाओं के तहत जब तक वैक्लपिक वयवस्था नही करती है तब तक सौंदरीय करण के नाम पर हम लोग अतिक्रमण नही खाली करेंगे। और भाकपा (माले) से जुडे़ संगठन खेत मजदूर सभा के बैनर तले आंदोलन तेज की जाएगी।
बैठक को खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय मो० याकूब सुरेश पासवान बिकेश कुमार सदा हरेन्द्र सदा मुकेश सदा सुरेश सदा मोती पासवान शीला देवी गीता देवी अजिजन खातुन रामपरी देवी आदि ने संबोधित किया।
जीवछ पासवान ने कहा 5 गारंटी के लिए जन संघर्ष तेज करने जो जहां बसे हैं का मुक्कमल सर्वे कराकर वास आवास कानून,सभी भूमिहीनों को 5 डिसमील जमीन देने विधवा वृद्व विक्लांगों को 3000/- रुपये मासिक पेंशन देने मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम 600 रुपये दैनिक मजदूरी देने सहित अन्य सवालों को लेकर आंदोलन चलाने तथा खेग्रामस का 7 वॉ राज्य सम्मेलन बेतिया में 7-8 नवम्बर 2023 को सफल बनाने की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। और 1996 से पूर्व इंद्रा आवास दी गयी महादलितों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तक्षत 1.20 लाख देने एवं 20210 के बाद अधूरा आवास लाभार्थियों को 50 हजार मरम्मति के रुप मे देने की बात कही।
जीवछ पासवान
जिला सचिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here