समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के गोटियाही गांव में आज दोपहर 2 बजे के करीब इसी गांव के बैजनाथ महतो उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्वर्गीय लक्ष्मी महतो की मृत्यु घास लाने के क्रम में बुआरे नदी में बेरा केला के थंब से घास लाने के क्रम में पलटने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिवार में मृतक की मां एवं पत्नी सहित पांच पुत्री एवं एक पुत्र हैं जिनका रो रोकर हाल बुरा था। मृतक की पत्नी रो रोकर कह रही थी कि अब हमारे घर परिवार को कौन चलाएगा। मौके पर उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार,जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह सहित पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही अंचलाधिकारी से आपदा की स्थिति में मिलने वाली लाभ पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि परिजनों के सहमति के बाद अत्यं परीक्षण के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है।



















































