समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव में अहले सुबह नमाज़ पढ़ने जा रहे एक नेमाजी को बाईक सवार अपराधियो ने गोली मारकर कर दी हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल। अपराधियों ने ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की जिसमें चार गोली दुलारे को लगी एक गोली बचाने आये मो0 शादाब को लगी। मृतक कि मृतक नेमाजी कि पहचान रतवारा गांव निवासी स्व0 मो0 जफीर का 42 वर्षीय पुत्र मो0 दुलारे के तौर पर हुई है। वहीं बचाने आये मोहम्मद शादाब को बांह में गोली लगी है जिसका उपचार डीएमसीएच (दरभंगा) में कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह फजर कि नमाज़ पढ़ते के लिए गांव के मस्जिद में जा रहा था तभी बाईक पर सवार दो अपराधी आया और उसके उपर गोलियों कि बौछार कर दी जिससे उसकी मौत मौक़े पर ही हो गई। इधर बाईक सवार अपराधी गोली मारने के पश्चात फरार हो गया। बहरहाल इस हत्या को लेकर रतवारा गांव में दहशत का माहौल कायम है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इतना ही नहीं पुलिस को आक्रोश का सामना करना पड़ा।
























































