नल जल योजना में अनियमितता को लेकर 02 वार्ड सदस्यों पर मुकदमा दर्ज करने हेतु पंचायत सचिव ने किया अनुशंसा,

545

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज परोड़िया में नल जल योजना में अनियमितता बरते जाने के कारण 02 वार्ड सदस्य एवं 02 सचिव पर मुकदमा दर्ज किया गया इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी हसनपुर के कार्यालय पत्रांक 746 एवं 747 दिनांक 29/3/22 के आलोक में तथा हाईकोर्ट पटना द्वारा पारित आदेश के अनुसार पंचायत के पूर्व वार्ड 07 एवं वार्ड 08 वार्ड के पूर्व वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में पंचायत के सचिव गणेश चौधरी द्वारा बताया गया कि वार्ड 07 के पूर्व सदस्य रीता देवी पति उमेश मालाकार व वार्ड सचिव दिलखुश मालाकार के ऊपर वार्ड क्रियानवन एवं प्रबंधन समिति के द्वारा नल जल योजना हेतु ₹7 लाख 95 हजार 8 सौ 30 रूपये व वार्ड 08 पूर्व सदस्य रामविलास ठाकुर व वार्ड सचिव पंकज कुमार ठाकुर के द्वारा नल जल योजना में ₹7 लाख 36 हजार 20 रूपये का कार्य किया गया मापी पुस्तक संधारिता एवं शेष राशि वित्तीय अनमितता पाऐ जाने पर कार्रवाई हेतु प्राथमिकी दर्ज करने हेतु कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here