नवादा में भारी मात्रा में गांजा और एक देशी कट्टा के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे , पूछताछ जारी

865

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : नवादा नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के निऊएरिया और भदौनी से भारी मात्रा में गांजा और एक देशी कट्टा बरामद किया है , वहीं मौके से दो तस्कर को पुलिस अपने गिरफ्त में लेकर गहन पूछ ताछ में जुट गई है ,सदर डीएसपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के भदौनी में छापेमारी कर शम्भू शाहको गिरफ्तार किया है वहीं दूसरी गिरफ्तारी न्यू एरिया मुहल्ले से शंकर प्रसाद की हुई है, दोनों के पास से घर मे छिपा कर रखे भारी मात्रा में गांजा और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है, वही एसडीपीओ ने बताया इसकी गांजा तस्कर का मुख्य सरगना चिन्हित किये जा चुके है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है गांजा तस्कर जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here