नाला निर्माण में की गई धांधली के कारण हो रहा जलजमाव-जिला पार्षद दिलीप सहनी

448

अमरदीप नारायण प्रसाद

बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधेल पंचायत स्थित वार्ड 13 में एक अजीब मामला सामने आ रहा है जहां इंजीनियर वार्ड सदस्य मुखिया की नाला निर्माण में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है विदित हो कि सड़क से 2 फीट ऊंचा नाला की निर्माण किया गया वही जल निकासी ना होने से परेशान लोग प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक ज्ञापन सौंपकर सड़क जाम करने के लिए चेतावनी दे रखी है, जल निकासी को लेकर स्थानीय जिला पार्षद दिलीप साहनी मोइना करने पहुंचे तब देखा गया कि जल निकासी का जो रास्ता होना चाहिए चौड़ से नदी की ओर जो हुआ नहीं नाला जो निर्माण किया गया उसमें जल निकासी का रास्ता नदी से चोर की ओर कर दिया गया जिस कारण से चोर में करीब 5 फीट पानी जमा है और नदी से पानी नहीं निकल रहा है जबकि नदी की पानी चोर की ऊंचाई से लगभग 10 फीट नीचे है वहीं जिला परिषद ने बताया कि अगर उजियारपुर प्रखंड के प्रशासन इस ओर ध्यान दें तो हम उम्मीद करते हैं कि लगभग 3 फीट पानी आसानी से इस रास्ते से निकल जाएगा जिसमें सिर्फ एक व्यवधान आ रहा है नाला का निर्माण ऊंचाई पर कर दिया गया है जिसमें कनीय अभियंता की भारी लापरवाही प्रतीत हो रही है, जिस कारण से आज जनजीवन परेशान है वही पंचायत के युवा विनय कुमार सिंह का माने तो जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है जिससे किसानों की लाखो रुपए की फसल क्षति हुई है, अविलंब उजियारपुर प्रशासन को चाहिए जल निकासी की रास्ता को सुलभ करें।
वही मौके पर युवा समाजसेवी अर्जुन सहनी, प्रदीप सहनी, चंदन कुमार, विनय कुमार सिंह के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here