शिक्षा विभाग की घोर लापरबाही,सरकार की हुई क्षति।
अमरदीप नारायण प्रसाद।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में निगरानी जांच से प्रभावित शिक्षकों का वेतन स्थगित किया गया था वहीं कई शिक्षकों का वेतन निकासी जारी है बता दें कि दिसंबर 2018 में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 3 दर्जन से अधिक शिक्षकों के ऋण आत्मक प्रतिवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 11 जनवरी 2019 को उच्च अधिकारियों को भेजा गया था।इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा है कि निगरानी जांच से प्रभावित सभी शिक्षकों का वेतन जहां एक ओर स्थगित करने की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शपथ के साथ दी थी क्या कारण है कि इन सबों का वेतन भुगतान अभी चल रहा है जबकि जांच के क्रम में एसटीइटी,टीईटी परीक्षा फल की जांच क्रम में कई शिक्षकों के पिता के नाम में भी अंतर पाया गया। इन ऋणात्मक शिक्षकों मैं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भागीरथपुर की मनीषा कुमारी,कुसुम कुमारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलहा की संजू कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय रसलपुर बधला पंकज कुमार कर्ण प्राथमिक विद्यालय रमजान नगर अरविंद कुमार राय राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकमेहसी हंसमनी सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकमेहसी कोठी कमल कुमार,मोहन कुमार राय,रिंकू कुमारी राजकीय मध्य विद्यालय जटमलपुर असीम कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनीकोली सुभाष कुमार सिंह,अरुण कुमार बैठा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रजपा की डेजी कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जटमलपुर ढाव कहारटोली रूपेश कुमार सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरही मोना कुमारी,गायत्री कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर मनोज कुमार ठाकुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोयला कुंड मंडल टोल वार्ड 7 कुमारी वंदना, धीरज कुमार,शिव शंकर आजाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदीरी बबलू कुमार राम राजकीय प्राथमिक विद्यालय फुलहटा मनोज कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकरी भराव विनीता कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर कन्या रवि शंकर,रितु कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर वार्ड 10 पवन कुमार,नंदलाल पासवान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चांधरपुर हरी भूषण प्रसाद,प्रकाश कुमार सिंह, विकास कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय चक बेगम मोहम्मद हेदायतुल्लाह,कुमारी साधना मध्य विद्यालय खजूरी फूलों सहनी,सुनील कुमार प्राथमिक विद्यालय पकड़ीडीह दुर्गेश कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय छेठ बखरी प्रियंका कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर वार्ड 13 चंदन कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय ततामटोल बरहेता अमित कुमार राजकीय मध्य विद्यालय बरहेता भारती कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जीतबरिया पूर्वी किरण कुमारी के संबंध में ऋण आत्मक प्रतिवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भेजा गया था कुछ परीक्षार्थियों के नाम की परीक्षा पत्र में जांच के क्रम में नहीं पाया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के शिक्षक पवन कुमार ने बताया कई शिक्षकों के वेतन का भुगतान हो रहा है मेरा नहीं हो रहा है। बीआरसी में कार्यरत कई शिक्षकों ने बताया कि मेरा नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर अधिकतर शिक्षकों को विभागीय पदाधिकारियों द्वारा मोटी रकम लेकर वेतन भुगतान कराई जा रही है जो विभाग के लिए एक न एक दिन सिरदर्द बन जाएगी।


















































