पंचायत के विकास की जांच अंचलाधिकारी ने की।

478

समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला अधिकारी कमलेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के आंजना पंचायत के 14 बिंदु पर विकास की जांच करते हुए कई अनियमितता पाई। सीओ ने बताया कि पंचायत के नौ, दस नल जल महीनों से नहीं चल रहा है इसको लेकर वार्ड के लोगों में शुद्ध पेयजल की घोर कमी है कई बार लोगों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत जताई प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाए। जन वितरण पैक्स वितरण आंगनबाड़ी प्राथमिक विद्यालयअजना, स्वास्थ्य उप केंद्र पीसीसी, मनरेगा उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलहा रा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांकीपुर मंजिल मुबारक आदि के संचालन को देखा मनरेगा द्वारा कराई गई कई कार्य को लेकर लोगों ने सीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रोजगार सेवक द्वारा पूर्व में कराए गए कार्य की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। कई पशुपालकों ने मनरेगा द्वारा पशु शेड निर्माण को लेकर रोजगार सेवक का ध्यान आकृष्ट कराया ऑनलाइन करने के बावजूद भी महत्वाकांक्षी योजना को ध्यान नहीं दिया गया।प्रधानमंत्री आवास इंदिरा आवास की जांच अंचलाधिकारी ने की ।प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को भेजने की बात बताई गई है। मौके पर पंचायत सचिव अशोक कुमार सिंह आवास सहायक दीप नारायण राय पैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर जन वितरण विक्रेता सुरेश महतो आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here