संवाददाता
समस्तीपुर कल्याणपुर पंचायत समिति की बैठक का आयोजन पंचायत समिति भवन कल्याणपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी ने किया और बैठक का संचालन उप प्रमुख राजेश कुमार राय ने किया ।वहीं बैठक में 15वें वित्त योजना सहित मनरेगा की 1575 योजनाओं का अनुमोदन किया गया ।साथ ही बैठक में नामापुर की मुखिया राम विनोद ठाकुर ने बाढ़ के दौरान गांव में लंबा विद्युत पोल लगाने की मांग किया ।साथी हीअन्य पंचायत समिति सदस्य भी अपने क्षेत्र की समस्या को रखा ।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मबीर कुमार प्रभाकर ने 15 वे वित्त योजना के अनुमोदन कराने की बात कही। मौके पर चंद्रगुप्त शर्मा, मोनी कुमारी राजकुमारी देवी अनीता देवी फिरोजा खातून बबीता देवी राधवेद राय सहित आदि लोग शामिल थे।






















































