अमरदीप नारायण प्रसाद
पूसा प्रखंड अंतर्गत पूसा उच्च विद्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दामोदर रावत एवं स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी मौजूद रहे। आम जनों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहां की बिहार सरकार की नई नीति के अंतर्गत ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में उत्पन्न समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही 30 दिनों के अंदर ही हो सके। इसके लिए सरकार ने पोर्टल भी जारी किया है जिस पर आम जनता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। यह प्रत्येक पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। 30 दिनों के अंदर अगर आम जनता की समस्याओं का निष्पादन नहीं होती है तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने आम जनता की सुविधा हेतु यह भी बताया कि अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए 1100 नंबर पर डायल कर सकते हैं। इस सहयोग सिविल में 40 से 45 विभाग की सेवा शामिल है। प्रभारी मंत्री दामोदर रावत ने मौके पर लोहिया स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को शौचालय का चाबी सोपा गया एवं मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड भी वितरण किए गए। मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने सहयोग शिविर की व्यवस्था पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में आम जनता को क्या समझाया जाएगा जहां माइक की लचर व्यवस्था और ना ही बैठने की व्यवस्था थी लगभग सौ से ज्यादा स्थानीय ग्रामीणों को बाहर घूमते नजर आऐ। उन्होंने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को कहा कि अगले शिविर से इन सब गलतियों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए ताकि बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में आम जनता को आसानी से समझाया जा सके। 136 समस्याओं का निष्पादन किया गया बाकी लंबित रहे। वही इस शिविर में पंचायत से पहुंचे अपनी समस्याओं को लेकर आम जनता काफी आक्रोशित थे ।क्योंकि ना ही बैठने की जगह थी और ना ही माइक की व्यवस्था की गई थी जिसे मंत्री की बात आम जनता तक पहुंचाई जा सकें और नहीं जनता अपनी समस्या मंत्री तक पहुंचाई जा सकें। व्यवस्था पर सभी लोग नाराज दिखे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार बीडीओ रवीश कुमार रवि, सीओ पल्लवी, भाजपा के रंजीत कुमार शर्मा गोलू कुमार ध्रुव कुमार पाठक गोपाल पटेल रणधीर कुमार मनीष कुमार , मुखिया नवीन कुमार सहित सैकड़ो आम जनता मौजूद थे। मंच संचालन शितेश कुमार ने किया । धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख रविता तिवारी ने किया।




















































