पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों महाराष्ट्र सरकार का किया पुतला दहन

758


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में नवादा के पत्रकारों ने शहर के प्रजातंत्र चौक पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया। ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिले के पत्रकारों द्वारा पत्रकार अर्नब गोस्वामी को रिहा करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय तथा पत्रकारों पर हमला बंद करो आदि नारा लगाकर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अर्णव की बातों, उनके कार्य शैलियों से असहमति हो सकती है। उसका विरोध भी हो सकता है ,लेकिन अर्णव के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार को सिर्फ लोकतंत्र पर प्रहार ही नही बल्कि पूरे पत्रकारिता पर सरकारी आतंकी गुंडागर्दी का प्रहार कहा जाएगा। यह दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा। समझ नहीं आता कि मैं किन शब्दों में निंदा करूं । “ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) बिहार इस पुरे घटना क्रम की तीखी भर्त्सना करती है । सरकार के ऐसे अनैतिक कार्यों के लिए आज आईरा संगठन के तमाम पत्रकार हतप्रभ है ।
इस अवसर पर अपने संबोधन में आईरा के मगध प्रमंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंहा ने कहा कि यह पत्रकार और उनके स्वतंत्रता पर सीधा सीधा हमला है। महाराष्ट्र सरकार पुलिसिया कार्रवाई से पत्रकारों को डराने का काम कर रही है। अर्नब की गिरफ्तारी पत्रकारिता पर हमला है। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। कार्यक्रम में पत्रकार पंकज कुमार सिन्हा, सुनील कुमार,अनिल शर्मा, बबलू कुमार , आलोक वर्मा, गुड्डू सिंह, अनंत कुमार, बंटू कुमार, राजेश कुमार , अमृत बाबू, सनोज कुमार संगम, बिट्टू तिवारी, चंदन कुमार, राजेश्वर कुमार, संजय कुमार समेत ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के तमाम अधिकारी एवं पत्रकार मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here