पप्पू यादव की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण – जिलाध्यक्ष

909

समस्तीपुर , वर्तमान समय में बिहार सरकार हिटलरशाही के रंग में रंगी है। ऐसा लग रहा है कि राज्य में लोकतंत्र खत्म हो गया है। कोरोना महामारी से निपटने में सरकार पूरी तरह विफल हो रही है। इसी विफलता और राजीब प्रताप रुडी के कुकर्मों पर पर्दा डालने को लेकर पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई है। उक्त बातें जनशक्ति विकास पार्टी डेमोक्रेटिक के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार गोस्वामी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में जहां एंबुलेंस की कमी के कारण मरीज तड़प तड़प कर अपना दम तोड़ रहे हैं वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी अपने आवास पर सांसद निधि से खरीदा हुआ एंबुलेंस को आम जनता से छुपाकर कर रखते है। जो अमानवीय है। इसी मामले के उद्भेदन की सजा पप्पू यादव को मिली है। पप्पू यादव गरीब-गुरबों की आवाज उठाते है। विपत्तियों में आम जनों के लिए खड़ा होते है उसके सहायक बनते है इसलिए राजनीतिक विद्वेष की भावना से बर्षों पूर्व मामले में गिरफ्तारी की गई है। इस गिरफ्तारी की जितनी निंदा की जाय कम होगी। अगर पप्पू यादव की जल्द रिहाई नहीं हुई तो जनशक्ति विकास पार्टी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here