परम्परागत होली-जोगीरा गाकर होली मिलन समारोह मनाया

984

  • समस्तीपुर, 28 मार्च 2021
    “उठअ् मजदूर- किसान देशवा के जुल्मी से बचावअ्”, “गांधी तेजलन प्राण टूटली भवनमा में जाईके”, “बाबु कुंअर सिंह तेगबहादुर बंगला में खेले ला गुलाल”, “मोदी करे बलजोरी किसनमा मोदी करे बलजोरी” आदि परम्परागत एवं राजनीतिक होली एवं जोगीरा साजबाज के साथ गाकर रविवार को शहर के माधुरी चौक पर रेल विकास मंच एवं जिला विकास मंच के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह मनाया गया. मौके पर उपस्थित राजनीतिक कार्यकर्ता एक- दूसरे को गुलाल लगाकर होली का शुभकामना दिया. मौके पर भाकपा माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजकुमार चौधरी, कांग्रेस के डोमन राय, भाकपा के शत्रुधन पंजी, माकपा के रामसागर पासवान राजद के राम विनोद पासवान, सुरेंद्र राय, देवन राम, कमलू राय, आरएन शर्मा, रामचरण राय आदि मौजूद थे.
    मौके पर आगन्तुकों ने जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील आमजनों से की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here