पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा खगड़िया का आस्था का केंद्र : प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी

189

संजय भारती

खगड़िया। खगड़िया जिले की पहचान और आस्था का प्रतीक अघोरी स्थान अब पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान पाएगा। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने राज्य जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर यहां सीढ़ी घाट निर्माण कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बूढ़ी गंडक नदी के तट पर बसा यह सिद्ध स्थान वर्षों से जनमानस की गहरी आस्था का केंद्र रहा है। छठ महापर्व सहित अनेक धार्मिक आयोजनों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ यहां उमड़ती है। ऐसे में इसे व्यवस्थित स्वरूप देकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना समय की जरूरत है। इससे न सिर्फ जिले की ऐतिहासिक धरोहर संरक्षित होगी बल्कि स्थानीय लोगों के सामाजिक-आर्थिक हितों को भी मजबूती मिलेगी और आम जनमानस के हितों का संवर्द्धन होगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि मानसून के दिनों में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर मंदिर तक जाने का रास्ता बाधित हो जाता है। यदि नदी किनारे सीढ़ी घाट का निर्माण हो जाए तो श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी और साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से लगे गाइड बांध के क्षरण को भी रोका जा सकेगा। श्री हजारी ने विभाग से आग्रह किया है कि शीघ्र कार्रवाई कर अघोरी स्थान में सीढ़ी घाट का निर्माण कराया जाए, ताकि खगड़िया का यह आस्था स्थल पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूती से अपनी पहचान दर्ज करा सके। इधर आस्था का केंद्र रहे सिद्ध अघोरी स्थान के विकास को लेकर प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी के द्वारा पहल किए जाने पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जदयू नेत्री सह नगर परिषद उप सभापति शबनम जवीन, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी उर्फ मन्टून, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहाब उद्दीन, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी एवं पुरूषोत्तम अग्रवाल आदि जदयू नेताओं ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है।
[8/26, 6:10 PM] chandrakanta2008rk: ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here