समस्तीपुर: चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर टोला धोवगामा के एक पिड़ीत पिता लालबाबू पंडित ने थाना अध्यक्ष चकमेहसी को आवेदन देते कहां है कि मेरा पुत्र दीपक कुमार उर्फ मिठाईलाल को 28 जुलाई के दिन के 1:00 बजे गांव के ही नागदेव नारायण ठाकुर के पुत्र गुलशन कुमार को बुलाकर घर से ले गया। शाम होने के बाद भी मेरा पुत्र जब वापस घर नहीं लौटा तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की। नहीं मिला। हमें आशंका है कि मेरे पुत्र को हत्या कर यह लोग नदी में फेंक दिए होंगे। मेरे पुत्र के साथ जमकर मारपीट की गई उसका वीडियो वायरल मुझे मिला है। इससे मैं और चिंतित हो गया हूं। इधर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने बतायाकी पीड़ित पिता के द्वारा दिए गए आवेदन की आलोक में अग्रसर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।





















































