पुअर चाइल्ड एजुकेशन डवलपमेंट फाउंडेशन समस्तीपुर के कार्यालय में प्रथम वर्षगांठ मनाया गया

603

समस्तीपुर जिला के बाजार समिति रोड स्थित पुअर चाइल्ड एजुकेशन डवलपमेंट फाउंडेशन के कार्यालय का आज 1 वर्ष पूरा होने पर भगवान पूजन के साथ हर्षोल्लास से प्रथम वर्षगांठ मनाया गया, इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड कोऑर्डिनेटर एवं वार्ड शिक्षिका को संबोधित करते हुए संस्था के निर्देशक मिस्टर अमित कुमार ने संस्था के उद्देश्यों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे समाज के गरीब परिवार के बच्चे को मुक्त शिक्षा देने का मेरा प्रथम संकल्प है और हमारे समाज के शिक्षित महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश है क्योंकि महिलाओं के विकास के बिना समाज का विकास संभव नहीं है और मेरा संस्था इस उद्देश्य के साथ कार्य तेजी से कर रही है। इस शुभ अवसर पर बिरजू कुमार, विनोद चौधरी, ममता कुमारी, छोटन साकी, सरस्वती कुमारी, रितु कुमारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here