पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,

404


30 जुलाई को गैस वितरण कर्मी को गोली मार हत्या कर दिया था,
सहित दर्जनों कांड को किया एक साथ उद्भेदन!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर आपकी आवाज/जिले में विगत दिनों सरायरंजन ताजपुर थाना क्षेत्रों में हुई लूट/रंगदारी घटना एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बीते दिनों 30 जुलाई को गैस वेंडर की गोली मारकर निर्मम हत्या कांड के उद्भेदन एवं कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश में मोहम्मद सेबान हबीब फाकरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर समस्तीपुर के नेतृत्व में जिला स्तर पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसआईटी टीम द्वारा घटना के बाद मानवीय तकनीकी आसूचना एवं अनुसंधान के आधार पर कांड के उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधियों का पता किया जा रहा था। इसी क्रम में 3 अगस्त को संध्या में एसआईटी टीम के सदस्यों को सूचना मिली कि मोरबा से गंगापुर की ओर हत्या लूट एवं रंगदारी के कांड में संलिप्त अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंगापुर की ओर आ रहा हैं। प्राप्त सूचना पर एसआईटी टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगापुर चौक पर वाहन चेकिंग किया जाने लगा। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे एसआईटी टीम के सदस्य द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अपराधियों से पूछताछ करने पर तीनों विभिन्न कांडों में अपने-अपने संलिप्तता की बात स्वीकार किया। पुलिस अभिरक्षा में लिए गए अपराधियों की तलाशी लेने पर अवैध अग्नियास्त्र गोली लूट का मोबाइल लैपटॉप मोटरसाइकिल आदि सामान बरामद हुआ है। जिस संबंध में मुसरीघरारी थाना आर्म्स एक्ट मामला दर्ज हुआ है। गिरफ्तार तीनों अपराध कर्मियों से पूछताछ करने पर दिनांक 28 जुलाई को ग्राम रामपुर नदी के पूर्व श्री अरविंद कुमार शिवानी ग्रामीण गैस वितरक मोरवा को गोली मारकर हत्या करने तथा सरायरंजन एवं ताजपुर थाना क्षेत्र में कई लूट एवं रंगदारी की कांडों में अपनी अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार किया है। वहीं अपराध कर्मियों के पास से देसी कट्टा, एक गोली,सात मोबाइल सेट,दो लूटा गया लैपटॉप, एक मोटरसाइकिल एवं अन्य जमीन के दस्तावेज बरामद किया गया है वहीं एस‌आई टी टीम में शामिल पुलिस कर्मी पंकज कुमार थानाध्यक्ष मुसरीघरारी, रामचंद्र चौपाल थानाध्यक्ष सरायरंजन, ब्रजकिशोर सिंह थानाध्यक्ष ताजपुर, संजीव कुमार थानाध्यक्ष बंगला,सगीर अहमद, पुलिस चौधरी, अशोक कुमार पासवान, अरविंद कुमार, सहित आदि कर्मी शमील थे । उक्त घटना का उद्भेदन सदर एसडीपीओ सेबान हबीब फाकरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here