पुलिस ने तीन बॉटल विदेशी शराब के साथ किया एक को गिरफ्तार।

664

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मालीनगर से गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने एएसआई सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक होटल संचालक को दुकान के पीछे झोला में रखे तीन बॉटल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार होटल संचालक की पहचान मालीनगर के मनीष कुमार के रूप में हुई है।पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया की उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार होटल संचालक को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here