अमरदीप नारायण प्रसाद
प्रखंड प्रखंड के नत्थूद्वार गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा की भतीजी श्वेता कुमारी शिवानी कुमारी एवं भतीजा अतिउत्तम कुमार ने किसानों की आवाज प्रखर किसान नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर पौधरोपण की श्वेता कुमारी ने कहा कि किसी भी महापुरुष की जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर पेड़ लगा कर हम उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं हम सभी को पेड़ पौधा लगाना चाहिए ताकि प्रकृति हरा भरा रहे श्वेता कुमारी ने मध्य प्रदेश के बक्सवाहा के जंगलों को नहीं काटने की अपील भी सरकार से की है बच्ची ने कहा कि हम सभी को पेड़ पौधे से ही ऑक्सीजन मिलता है तो हम पेड़ पौधों को क्यों काटने दे पेड़ पौधे बेजुबान है उनकी आवाज हम ही लोग हैं , उनकी रक्षा करना चाहिए ,
ये दोनों बहन श्वेता 9 वर्ष की शिवानी 6 वर्ष की है इतनी कम उम्र में प्रकृति से इतना लगाव,
युवा पीढ़ी को प्रकृति की ओर सहज भाव अपनाने की सीख दे रही है






















































