पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग

583

समस्तीपुर,
राजद के प्रदेश प्रवक्ता समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है l उन्होंने पूर्व सांसद की मौत के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल प्रशासन को दोषी बतलाया है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि एक साजिश के तहत मोहम्मद शहाबुद्दीन की हत्या की गयी है। जेल प्रशासन को लेकर भी विधायक शाहीन ने कई सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि जब मोहम्मद शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में अलग वार्ड में थे तब वहां कोरोना कैसे पहुंचा। जब वे कोरोना संक्रमित हो गये तब उनका इलाज बेहतर हॉस्पिटल में क्यों नहीं कराया गया ? अच्छे अस्पताल की जगह शहाबुद्दीन को दीनदयाल अस्पताल में ही क्यों भर्ती कराया गया ? एम्स या किसी बड़े हॉस्पिटल में इलाज क्यों नहीं कराया गया ? जबकि हाईकोर्ट ने बेहतर इलाज करवाने को कहा था। ऐसा लगता है इसके पीछे कोई साजिश रजी गयी है। उन्होंने कहा कि सीवान के पूर्व सांसद और की कोरोना से मौत की बात कही जा रही है जबकि विगत 05 दिन पहले कराये गये जांच रिपोर्ट में कोरोना निगेटिव का रिपोर्ट आया है l ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पूर्व सांसद की मौत के पीछे गहरी साजिश है और एक साजिशन उनकी हत्या की गयी है। विधायक ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here