#जन समस्याओं को लेकर जनांदोलन तेज करने का लिया गया निर्णय।
पूसा/समस्तीपुर 22 अप्रैल 2026
भाकपा–माले के 58वें स्थापना दिवस को भाकपा माले पूसा प्रखंड के महमदा पंचायत में लोकल कमिटी द्वारा बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के झंडोत्तोलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं के विचारों को याद करते हुए जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सह पंचायत प्रभारी रौशन कुमार ने कहा कि कम्युनिस्ट एकता के सही मायनों में मजबूत, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के निर्माण के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना आज की जरूरत है। उन्होंने हर संभव तरीके से पार्टी का विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही बुलडोजर हमले, महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध विकसित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में अभियान चलाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। अंत में नारेबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
वही आगामी 16-18 मई को दरभंगा में आयोजित होने वाले भाकपा-माले के बिहार राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर जीबी बैठक करने, कोष संग्रह करने, प्रचार-प्रसार करने आदि का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा सचिव उषा देवी ने किया। सोनिया देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, चिंता देवी दीपक पासवान, रघुनाथ पासवान, अखिलेश पासवान, सोनू पासवान, रवि कुमार, अमन कुमार, मंजू देवी, बनारसी देवी, कंचन देवी, प्रमिला देवी, पूनम देवी, विवेक कुमार, रेणु देवी सदस्य समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद थे।




















































