पैक्स अध्यक्ष के निधन के छ: माह बीत जाने के बाद भी नहीं हुए चुनाव, किसान परेशान

1333

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के सिंघिया ब्लॉक के हरदिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के निधन होने के छ: माह से अधिक बीत जाने के बाद भी चुनाव की सुगबुगाहट अभी तक शुरू नहीं हुई है। अध्यक्ष नहीं रहने से पंचायत के किसानों को पैक्स के माध्यम से मिलने वाले लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसानों को खासे परेशानियां उठानी पड़ रही है। वर्तमान में किसान खाद के लिए दर दर भटक रहे हैं।पंचायत में पैक्स का संचालन नहीं होने के कारण यहाँ के किसानों को सरकारी दर पर यूरिया व अन्य खाद नहीं मिल पा रही है। सरकार की ओर से जारी निर्देश का नजर अंदाज करते हुए लाइसेंसी दुकानदार भी खाद महंगे दर पर किसानों को दे रहें हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में खाद की किल्लत बताकर दुकानदार 600 से 650 रूपये में खाद बेच रहें हैं। किसानों में संतोष कुमार, बलराम शर्मा, मोहन राय समेत दर्जनों किसानों ने सरकार से अविलंब पैक्स का चुनाव कराने व तत्काल सरकारी दर पर खाद वितरण की व्यवस्था करने की मांग की है। विदित हो कि हरदिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राम स्वार्थ साहू का निधन 7 मार्च को हो गया था, तब से पंचायत में पैक्स से संबंधित कार्य बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here