समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने पंचायत में जाकर जन वितरण विक्रेताओं की खाद्य भंडारण आदि की जांच की। जांच में दो पंचायत के जन वितरण विक्रेता के यहां काफी अनियमित पाई गई। इस संबंध में पदाधिकारी ने बताया कि सोमनाहा पंचायत के जन वितरण विक्रेता रामानंदी देवी के यहां अनाज का भंडारण नील पाया गया वहीं दूसरी ओर हजपुरवा पंचायत के जन वितरण विक्रेता रितु कुमारी के यहां खाद्य भंडारण नील पाया गया। जबकि इन विक्रेताओं के यहां एसएफसी से लाभुको के लिए खाद्यान्न उठाई गई थी। स्टॉक नील को लेकर ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों जन वितरण विक्रेताओं ने खाद्यान्न की कालाबाजारी कर ली। इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण विक्रेताओं में हड़कम देखा गया। आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।


















































