समस्तीपुर : जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सह हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई व देश की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार के नेतृत्व में भारत के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू होगा । उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी 3.0 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था तथा आर्थिक महाशक्ति बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा बिहार समेत देश के एनडीए परिवार को खुशी है कि तीसरी बार के प्रधानमंत्री चयन के इस एतिहासिक फैसले पर समस्तीपुर जिला समेत बिहार भाजपा परिवार की ओर से देश के सभी एनडीए परिवार के नवनिर्वाचित सांसद को साधुवाद देता हूँ।






















































