प्राथमिक विद्यालय कोयलाम में छात्रों की तबीयत खराब को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण व पदाधिकारी जांच में पहुंचे।

265

समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोयलाम में विद्यालय के छात्रों को मध्यान भोजन में दिए गए एंड को लेकर अभिभावकों का कहना है कि छात्रों की तबीयत खराब हो गई। काफी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे। सूचना पर पहुंचे विभागीय प्रखंड प्रोजेक्ट ऑफिसर अभिनव कुमार झा थाने के पुलिस पदाधिकारी सामुदायिक अस्पताल से एम्बुलेंस सी एच ओ दो एएनएम आदि ने छात्रों की मेडिकल जांच की। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने बताया कि मेडिकल जांच में 18 छात्र ठीक पाए गए। सबों को ओआरएस की गोल आदि पिलाई गई। सभी छात्र ठीक हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक सोमप्रभा गुप्ता ने बताया कि दो छात्रा अलतमस,फलक मेरे पास पहुंची कहां की पेट में दर्द है मैंने उसे ओआरएस की घोल पिलाई। सब ठीक-ठाक था ग्रामीणों ने एक साजिश के तहत मेरे ऊपर कई आरोप लगाते हुए हंगामा कराया है। वही ग्रामीण अभिभावक का कहना है कि 18 छात्र अंडे खाने से बीमार हुए। छात्रों में शिवम कुमार डब्लू कुमार अभिराज कुमार साजिया आयुष कुमार मनीष कुमार मोहम्मद सितारे मोहम्मद अनस आलोक कुमार सेहा परवीन शबा प्रवीण सिद्धांत कुमार शादिका खातून शोहरत परवीन सगुफा प्रवीण सहित 18 की तबीयत खराब हुई इसी को लेकर हम लोग विद्यालय पहुंच कर प्रधानाध्यापक के खिलाफ आक्रोश जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here