फसल क्षति मुआवजा को लेकर 13 सितंबर समाहरणालय पर प्रदर्शन- आशिफ होदा

1187
  • चंद्रकांता न्यूज़ समस्तीपुर

    अधिकार कटौती के खिलाफ पंचायतों को जन मंच बनाने को लेकर भाकपा माले हस्तक्षेप करेगी और इसमें किसानों- मजदूरों की मुख्य भूमिका को सामने लाएगी. ये बातें शुक्रवार को समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर ब्रह्म स्थान वार्ड-11 स्थित सार्वजनिक चबूतरा पर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले जुटे किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा.
    बैठक की अध्यक्षता किसान ललन दास ने की तथा संचालन किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. अशोक राय, शंकर सिंह, बासुदेव राय, मुकेश कुमार राय, सोहेंद्र कुमार, रामसकल राय, मिथिलेश राय, देवन राय, कमलेश राम, अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, दिनेश राय आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार किये.
    बैठक को संबोधित करते हुए बतौर अतिथि इनौस जिला सचिव आशिफ होदा ने फसल क्षति रिपोर्ट शून्य बदलकर संपूर्ण फसल क्षति रिपोर्ट भेजकर किसानों के मुआवजे के बंद रास्ते को खोलने को लेकर 13 सितंबर को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन को सफल बनाने, कृषि कानून वापस लेने, महंगाई एवं निजीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर 27 सितंबर को भारत पर सैकड़ों की संख्या में समस्तीपुर में निकलने वाले बंदी जुलूस में शामिल होने का निर्णय की जानकारी दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here