फिल्मी कलाकारों के साथ मारपीट, लूट लिया गया पूरा सामान।

815

बिहार के समस्तीपुर में आये अल्बम की शूटिंग करने कलाकारों के साथ मारपीट कर लूट लिया सामान।
फिल्म एवं एल्बम बनाने की शूटिंग करने आए कलाकारों को सुनसान जगह पर गाड़ी रोक कर उनके साथ पहले मारपीट मारपीट कर घायल कर दिया गया एवं उसके बाद शूटिंग का सारा सामान लैपटॉप मोबाइल कैमरा आदि लूट लेने का मामला सामने आया हैं। जिसके बाद सभी घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटहो ओपी थाना क्षेत्र में एलबम की शूटिंग करने के बहाने भागलपुर के कलाकारों के साथ जमकर मारपीट एवं लूटपाट की गई। जिसका विरोध करने पर उनके साथ पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जिसके कारण पीड़ित के सर में काफी गंभीर चोटे आयी हैं। साथ में लगभग 15 लाख रुपए का सामान जिसमें कैमरा, लैपटॉप, मोबाइल आदि शामिल था उसे लूट कर फरार हो गए।

इस मामले को लेकर घटहो ओपी थाना में पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही सभी घायल कलाकारों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज किए लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया हैं।

घायल कलाकार के भाई एवं भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज मीजान हॉट निवासी गिरधारी लाल शर्मा के छोटे पुत्र दीपक कुमार शर्मा कि मेरे भाई राजेश शर्मा का भागलपुर में नवग्रह इंटरटेनमेंट फिल्म स्टूडियो चलाते हैं। जहां भोजपुरी गाने का एल्बम बनाया जाता है और दूसरे लोग भी गाने की शूटिंग के लिए बुलाते हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय के युवक ने एलबम की शूटिंग के लिए उनसे संपर्क किया था।

सोमवार की सुबह उनके भाई पूरा सेट लेकर बुलाया गया। बुलाये गए स्थान पर पहुंचे फिर उन्हें फोन कर बताया गया कि दलसिंहसराय आना है जब वे दलसिंहसराय पहुंचे तो विपुल राज नामक युवक ने अपने गाड़ी पर उनके भाई और कुंदन कुमार को बैठ जाने को बोला और सारा सेट का सामान गाड़ी में रखवा लिया। आधे घंटे बाद सुनसान जगह देखकर उसने शौच करने के बहाने गाड़ी रुकवाया फिर पहले से मौजूद वहां पर उनके साथियों द्वारा उनके साथ जमकर मारपीट की गई एवं दोनों को गाड़ी से बाहर निकाल कर पूरा सेट लेकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here