बच्चे का मुंडन कराने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

640

नवादा। जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के जादूपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के समढ़ी निवासी कारू रविदास मैजिक वाहन से अपने बच्चे के मुंडन करवाने के लिए बाढ़ जा रहे थे, उसी दौरान जदूपूर गांव के समीप मैजिक के सामने एक जानवर आ गया। जिसके बाद तेज रफ्तार में रहने के कारण अचानक ब्रेक मारने पर वाहन के ऊपर बैठा कारू सीधा रोड पर फेंका गया। जिसे चिंताजनक हालत में नारदीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत रहने के कारण उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here